● रंभा-अवतरण ●
मंदरगिरि मथनी बना दीर्घ छू रहा सिंधु पाताल व्योम वासुकि भुजंग को बना रज्जु खींचते सुरासुर मिश्र तोम कच्छप दृढ़ पृष्ठासीन अद्रि घूमता दक्षिणावर्त वाम, दानव दल करते बली ! बली ! देवों में गूँजें ओम् ओम्। वासुकि सहस्त्र-फण को पकड़े राक्षस समूह करता गर्जन देवता पुच्छ खींचते मुखर करता गिरि अर्द्ध वक्र नर्तन प्रत्यक्ष प्राप्त हो रहे रत्न लुट रहा सिंधु-वैभवागार, गतिशील क्रिया, हो रहा त्वरित निस्सीम जलाकर का भर्जन। हर-हार फेंकता धूम्र-रेख चर्मों से होता रक्तस्राव पर आह ! नहीं होता वीक्षित फण पर विषाद का लेश भाव नीतल में कच्छप शिला सदृश तिष्ठित रत्नाकर-अंक शांत, मानों भूधर के महाभार का पड़ा नहीं किंचित प्रभाव। औचक सागर का फटा वक्ष मिट गयी वीचियों की दंभा देखते रह गए उभय-पक्ष हो रही उन्हें दीर्घाचंभा उत्ताल सम्पुटों से सहसा सम्मुख प्रगटी अप्सरा एक, सौन्दर्य गुणाक्षय सी प्रतीत वह महासुन्दरी थी 'रंभा '। हाँ ,वह रंभा.. जिसके चलने से चल पड़ती सम्पूर्ण सृष्टि जिसके नेत्रों के कंपमात्र से मेघ मुग्ध हो करे वृष्टि श्वासस्पंदन में मद्यगंध सम्पूर्ण रूप उपमाविहीन खिल पड़े स्वतः वल्लरी युत्थ ...